शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mp:55 साल के अधेड़ ने 13 वर्षीय बच्ची को छेड़ा तो नीमच में हुआ बवाल, पुलिस पर पथराव; दागे आंसू गैस के गोले – Chaos Erupts In Neemuch District Over Molestation Of A Minor; Police Pelted With Stones, Tear Gas Shells Fired
नीमच

Mp:55 साल के अधेड़ ने 13 वर्षीय बच्ची को छेड़ा तो नीमच में हुआ बवाल, पुलिस पर पथराव; दागे आंसू गैस के गोले – Chaos Erupts In Neemuch District Over Molestation Of A Minor; Police Pelted With Stones, Tear Gas Shells Fired

November 6, 2026


Chaos erupts in Neemuch district over molestation of a minor; police pelted with stones, tear gas shells fired

नीमच में बिगड़े हालात

विस्तार

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में 13 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद भारी तनाव हो गया। आरोपी अब्दुल रहमान (55) की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने उसके घर को ढहाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।

अकेलेपन का फायदा उठाकर की दरिंदगी

मामला पड़दा गांव का है। बुधवार रात करीब 10:30 बजे जब एक बच्ची के माता-पिता धार्मिक कार्यक्रम से लौटे, तो बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी, तब अब्दुल रहमान उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। आरोपी ने किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और बच्ची को 50 रुपये देकर चुप कराने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें- मां-बेटों सहित छह को उम्रकैद, जमीन-पानी के विवाद में किसान और उसके दो पुत्रों को उतारा था मौत के घाट

दोस्त के घर सोता मिला आरोपी

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह वहां नहीं था, लेकिन रात में ही घेराबंदी कर उसे एक दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

सड़क पर उतरे ग्रामीण, बुलडोजर की मांग पर अड़े

गुरुवार सुबह घटना की खबर फैलते ही तनाव बढ़ गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। भीड़ की एक ही मांग थी— ‘आरोपी का घर जमींदोज किया जाए।’ प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के मकान पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा किया और दोपहर 2:30 बजे बुलडोजर मौके पर पहुंच गया।

ये भी पढें- अतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, सुल्तानिया सरपंच पर जानलेवा हमला; मंत्री पर लगे गंभीर आरोप

पुलिस पर पथराव और बवाल

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ही भीड़ बेकाबू हो गई। कुछ लोग आरोपी के घर में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सामान सड़क पर फेंक दिया गया। जब पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की, तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। एएसपी नवल सिंह सिसौदिया ने बताया, “स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल गांव में शांति है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।”

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X