Muzaffarnagar News:दिवाली पर मिठाई का स्वाद लें, सेहत का भी रखें ध्यान – Enjoy Sweets This Diwali, But Keep Your Health In Mind Too
बड़ौत। दिवाली पर मिठाइयों का स्वाद त्योहार की खुशियों को बढ़ाता है, लेकिन अधिक सेवन सेहत बिगाड़ सकता है। चिकित्सकों ने लोगों को सीमित मात्रा में मिठाई खाने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अधिक मिठाई और तली-भुनी चीजें खाने से अपच, कब्ज, एसिडिटी और वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। इससे ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी प्रभावित हो सकता है। मधुमेह के मरीज मिठाई से परहेज करें, जबकि ब्लड प्रेशर के मरीज अधिक नमक और तली-भुनी चीजें खाने से बचें। त्योहार की खुशी के साथ सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है। संवाद
