शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:दिवाली बाद एक्यूआई 281, सांस के मरीजों की बढ़ी दिक्कतें – Aqi At 281 After Diwali; Respiratory Patients Face Increased Difficulties

November 9, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। दिवाली पर हुई आतिशबाजी का असर शहर की हवा की सेहत पर दिखाई दिया है। पटाखों से निकले धुएं और जहरीले कणों के कारण वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 281 तक पहुंच गया। वहीं पिछली दिवाली के बाद एक्यूआई 210 रहा था।

हवा में प्रदूषण बढ़ने से सांस और अस्थमा के रोगियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिवाली की रात शहर में लोगों ने जमकर आतिशबाजी की थी। इस आतिशबाजी से भारी मात्रा में धुआं निकला। पटाखों से निकले धुएं के कारण वातावरण में धूल और हानिकारक सूक्ष्म कणों की मात्रा बढ़ गई। इन कणों ने वायु गुणवत्ता को प्रभावित किया। इसका सीधा प्रभाव वायु गुणवत्ता सूचकांक पर पड़ा। एक्यूआई बढ़कर 281 पर पहुंच गया। यह स्तर संवेदनशील लोगों के लिए चिंताजनक है।

—

स्वास्थ्य पर बढ़ता खतरा

जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता योगेन्द्र त्रिखा ने बताया कि वायु प्रदूषण का यह स्तर संवेदनशील लोगों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है। खासकर सांस और अस्थमा के मरीजों को इससे अधिक दिक्कत हो सकती है। ऐसे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, गले में खराश और आंखों में जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

—–

प्रदूषण नियंत्रण के उपाय

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका ने कदम उठाए हैं। नगर पालिका की ओर से एंटी स्मॉग गन से पानी का छिड़काव कराया गया। शहर में लगे मिस्ट टावर भी संचालित किए गए हैं। पालिका जलकल विभाग के सहायक अभियंता अनुज कुमार ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये उपाय हवा में मौजूद धूल और प्रदूषक कणों को कम करने में मदद करेंगे।

——

मॉस्क का प्रयोग करने की दी सलाह

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का कहना है कि लोगों को ऐसी स्थिति में मॉस्क का प्रयोग करना चाहिए। इससे प्रदूषित हवा से राहत मिलेगी। इसके अलावा चश्मे का प्रयोग भी करना चाहिए। आंखों में जलन से राहत मिलेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X