शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल – Motorcyclist Killed, Companion Injured After Being Hit By A Roadways Bus

November 10, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी

बुढ़ाना मोड़। मुजफ्फरनगर-शाहपुर मार्ग पर रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सांझक गांव निवासी मोनिश (18) के रूप में हुई है। इस दुर्घटना में उसका साथी निखिल गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।

यह दुर्घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गेट से आगे मुर्गी फार्म के पास हुई। मोनिश और निखिल बाइक से मुजफ्फरनगर की ओर आ रहे थे। सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने मोनिश को मृत घोषित कर दिया। घायल निखिल का उपचार अभी जारी है।

-परिवार में गम का माहाैल

मोनिश की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया है। चाचा आवेश ने बताया कि मोनिश छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह मुजफ्फरनगर में कपड़े सिलाई का काम करता था। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक अरुण ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X