रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Muzaffarnagar News:शुकतीर्थ गंगा घाट पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया – The Chhath Festival Was Celebrated With Great Fervor At The Shukteerth Ganga Ghat
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:शुकतीर्थ गंगा घाट पर छठ महापर्व धूमधाम से मनाया गया – The Chhath Festival Was Celebrated With Great Fervor At The Shukteerth Ganga Ghat

November 15, 2026


The Chhath festival was celebrated with great fervor at the Shukteerth Ganga Ghat.

खतौली में छठ महापर्व पर सामूहिक पूजन करती व्रती महिलाएं। संवाद

मोरना। पावन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित गंगा घाट पर सूर्य उपासना का महापर्व छठ बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर और छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की। पर्व के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर पूजा की। उन्होंने बांस के सूप और टोकरियों में मौसमी फल, गन्ना, ठेकुआ और अन्य पूजन सामग्री सजाई। श्रद्धालुओं ने गंगा के पवित्र जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद उगते सूर्य को भी अर्घ्य अर्पित किया गया। उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की। मोरना चीनी मिल के अलावा तीर्थ क्षेत्र से भी महिला श्रद्धालु इस पर्व में शामिल हुईं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X