Nainital News:अंधेरे में थम रहा खिलाड़ियों का अभ्यास, मैदानों में रोशनी का इंतजाम नहीं – Athletes’ Training Halted By Darkness; No Lighting Arrangements On The Grounds
जनपद में हल्द्वानी के निजी मैदानोें सहित कालाढूंगी, रामनगर, नैनीताल और भीमताल में शिक्षा विभाग के मैदानों में खेल शिविर संचालित हैं जहां सीमित रोशनी की व्यवस्था है। विभाग ने अभ्यास का समय शाम चार से छह बजे तक निर्धारित किया है, लेकिन स्थायी रोशनी के अभाव में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस का समय सीमित हो जाता है।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूनम मेहता ने बताया कि खेल शिविरों में कोच की ओर से लाइट की मांग किए जाने पर प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद संबंधित मैदानों में लाइट लगाई जाएगी। वहीं, कोचों का कहना है कि लाइट की व्यवस्था को लेकर मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है।
