शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:दिल्ली भेजीं 44 अतिरिक्त बसें – 44 Additional Buses Sent To Delhi

November 8, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

Updated Sun, 08 Nov 2026 12:03 AM IST

44 additional buses sent to Delhi

हल्द्वानी। दिवाली पर बड़ी संख्या में घर लौटने वालों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम की 44 अतिरिक्त बसें हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से दिल्ली भेजी गईं। हालांकि यहां से दिल्ली जाने के लिए सवारियों की भीड़ कम दिखाई दी। उम्मीद है कि दिल्ली से वापसी में यात्रियों की भारी संख्या होगी और इसलिए बसों को भेजा गया है। दिवाली पर परिवहन निगम की आय भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिलहाल शनिवार को बसों में सीट के लिए मारामारी जैसी स्थिति नहीं रही। टनकपुर और देहरादून के लिए दो-दो बसें रवाना की गईं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली व अन्य मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन कराया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X