Nainital News:शह-मात का खेल शुरू, 42 खिलाड़ियों ने दिखाया दम – The Game Of Checkmate Begins; 42 Players Showcase Their Mettle
किच्छा। देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित 20वीं शतरंज प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को भारतीयम स्कूल में शुरू हो गई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन ओपन और महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए।
ओपन वर्ग के मुकाबलों में देहरादून की शेराली पटनायक ने नैनीताल के अनिरुद्ध कुमार को और देहरादून के अरमान सिंह बक्शी ने नैनीताल के ललित सिंह लामाकोटी को पराजित किया। देहरादून के स्पर्श बिष्ट ने नैनीताल के अंदोला ध्रुव, ऊधमसिंह नगर के श्रेयांश साहू ने नैनीताल के राघव तिवारी और शुभ सिंह सैनी ने गर्व जोशी को हराया। वहीं, भव्य अरोरा ने अमनवीर सिंह, नैनीताल के धैर्य बोरा ने अर्नव सिंह पांगती और रविंद्र शाह ने ऊधमसिंह नगर के रोमिल पासी को शिकस्त दी।
महिला वर्ग में देहरादून की शेराली पटनायक ने ऊधमसिंह नगर की इशिका बांगा, किया ध्यानी ने नैनीताल की अदिति और ऊधमसिंह नगर की अद्विका साहू ने देहरादून की अद्विका कुमार को हराया। वहीं, ऊधमसिंह नगर की साम्कता गुप्ता ने देहरादून की अलिशा प्रजापति को पराजित किया। इससे पहले रश्मि आनंद, भूपेंद्र सिंह, संजीव चौधरी और सीमा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
