रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:चिटहेरा गांव में डंपिंग ग्राउंड के विरोध में महापंचायत – Mahapanchayat Held In Chithera Village To Protest Against Dumping Ground

November 22, 2026


Mahapanchayat held in Chithera village to protest against dumping ground

दादरी (संवाद)। चिटेहरा गांव में संचालित कूड़ा डंपिंग ग्राउंड के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व व बच्चन भाटी के आह्वान पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में चिटेहरा गांव व आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों व किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और डंपिंग ग्राउंड को हटाने की मांग को मजबूती से उठाया। महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण इस समस्या से बेहद परेशान व आक्रोशित हैं। सरकार एवं प्रशासन को ग्रामीणों की भावनाओं और उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए तत्काल उचित कदम उठाने चाहिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X