शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नोएडा

Noida News:नोएडा के लिए पांच ई-बसें चलाने की मांग – Demand For Operating Five E-buses For Noida

November 9, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

Updated Mon, 09 Nov 2026 09:52 PM IST

Demand for operating five e-buses for Noida

जहांगीरपुर (संवाद)। नोएडा के लिए बसों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर नगर पंचायत जहांगीरपुर के वार्ड नंबर सात के सभासद कुंवर सैन शर्मा ने जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह को पत्र सौंपा है। उन्होंने जहांगीरपुर से नोएडा के लिए सुबह के समय पांच ई-बसें चलवाने की मांग की है। सभासद ने पत्र में बताया कि वर्तमान में जहांगीरपुर से नोएडा के लिए केवल बस का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुबह के समय नौकरी, कारोबार और अन्य जरूरी कामों से नोएडा जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सुबह के समय पांच बसों का संचालन शुरू कराने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X