सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नूंह

Nuh News:अवैध खनन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई – Strict Action Will Be Taken Against Those Involved In Illegal Mining

November 16, 2026


नूंह। कस्बा पिनगवां और आसपास के क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निखिल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अवैध खनन या माइनिंग गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देशानुसार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस की अवैध खनन करने वालों पर नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि अवैध खनन की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और इस अभियान में प्रशासन का सहयोग करें। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X