MP: बीईओ के निलंबन की मांग पर भड़के सेंधवा विधायक, पुलिस ने रोका तो 300 समर्थकों संग घेरा धरना स्थल
बड़वानी जिले के निवाली में बीईओ मनोज मराठे को हटाने और निलंबित करने की मांग को लेकर जयस का धरना चौथे दिन भी जारी है। आंदोलन में शामिल होने जा रहे सेंधवा विधायक मोंटू सोलंकी को पुलिस ने उनके कार्यालय पर करीब डेढ़ घंटे तक रोके रखा।
