शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:कालका में रविवार को लगेगा 30वां रक्तदान शिविर – 30th Blood Donation Camp To Be Held In Kalka On Sunday

November 13, 2026


गीता भवन में होगा आयोजन, चार सदस्य बनाए संयुक्त अध्यक्ष

कालका। विवेकानंद मानव सेवा सोसायटी, कालका-पिंजौर की ओर से रविवार को 30वां रक्तदान शिविर गीता भवन, हाउसिंग बोर्ड कालका में लगाया जाएगा। तैयारियों को लेकर सोसायटी के सदस्यों की बैठक ऑर्गेनाइजर डॉ. पीयूष पुंज की अध्यक्षता में हुई।

उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को जीवनदान देने का पुनीत कार्य है। बैठक में जनरल सेक्रेटरी डॉ. अजय वर्मा ने सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपीं। रोहित पुंज, हिमांशु खोंसला, धर्मेंद्र शर्मा और आचार्य सुनील दत्त गौतम को शिविर का संयुक्त अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X