शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:बरवाला मंडी के बाहर पशुओं का जमावड़ा, लोग परेशान – Gathering Of Animals Outside Barwala Mandi Causes Distress To People

November 13, 2026


फसलें और सब्जियां चट कर रहे पशु, वाहन चालकों के लिए भी बने हादसों का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी

बरवाला। अनाज एवं सब्जी मंडी के गेट के सामने सड़क पर संरक्षित पशुओं का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। मंडी के आढ़तियों और किसानों के अनुसार, पशु अक्सर मंडी में घुसकर फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचाते हैं। उन्हें भगाने की कोशिश करने पर कई बार लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर चुके हैं।

आढ़ती जमुनादास, संजीव कुमार, मौनू, जय किशन और किसान तरसेम सिंह सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर घूमते पशु वाहन चालकों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। अचानक वाहनों के सामने आने से हादसे हो रहे हैं और जान-माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ओम प्रकाश, राजपाल, पवन कुमार और जसपाल ने बताया कि प्रशासन से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्रशासन से पशुओं को हटवाने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X