Panchkula News:पशुओं के बाड़े में आग, तीन पशुओं की मौत – Fire In Animal Enclosure; Three Animals Dead
कालका। गांव थाने की सैर में देर रात पशुओं के बाड़े में आग लगने से एक गाय, एक बछड़े और एक बकरी की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो गायों को सुरक्षित बचा लिया गया। पीड़ित पशुपालक गुरदयाल सिंह उर्फ दयाल चंद के अनुसार आग सूखे चारे में लगी। समाजसेवी अशोक कुमार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग की। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संवाद
