शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:प्रदूषण पर आप और भाजपा आमने सामने, गर्ग बोले- पंजाब को बदनाम कर रही भाजपा – Aap And Bjp Face Off Over Pollution; Garg Says Bjp Is Defaming Punjab

November 7, 2026


चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण पर घमासान जारी है और इसे लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेता एक-दूसरे को घेर रहे हैं। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि दिल्ली की प्रदूषण समस्या का समाधान करने के बजाय भाजपा पंजाब के किसानों को बदनाम करने में लगी है। वहीं, दिल्ली में कैबिनेट मंत्री मजजिंदर सिंह सिरसा ने पलटवार किया है कि पंजाब में सरेआम पराली जल रही है लेकिन उसे रोकने में आप सरकार असफल साबित हो रही है।

गर्ग ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा कि दिल्ली के प्रदूषण के पीछे वाहनों से निकलने वाला धुआं भी एक प्रमुख कारण है, जिसका जिक्र सुप्रीम कोर्ट भी कर चुका है लेकिन भाजपा दिल्ली की सड़कों पर लगने वाले जाम और वाहनों के प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में असफल रही है। भाजपा सरकार को दिल्ली के लोगों को स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने पर ध्यान देना चाहिए।

वहीं मंत्री सिरसा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कहा कि पराली जलाने के मामलों को रोकने के लिए पंजाब की आप सरकार की तरफ से सख्त निगरानी का दावा किया जाता है जबकि राज्य में बड़ी संख्या में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब सरकार को चाहिए कि पराली जलने से रोकने के लिए जमीनी स्तर पर सख्त कदम उठाए जाएं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X