शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:प्रमोद बान को एजीटीएफ की कमान, सात आईपीएस अफसरों के तबादले – Pramod Ban Gets Charge Of Agtf; Seven Ips Officers Transferred

November 9, 2026


चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। पदोन्नति के बाद प्रमोद बान को पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) का स्पेशल डीजीपी नियुक्त किया गया है। एमएफ फारूकी को स्टेट आर्म्ड पुलिस (एसएपी), जालंधर कैंट और अमित प्रसाद को काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जी. नागेश्वर राव को स्पेशल डीजीपी प्रोविजनिंग लगाया गया है। उनके पास पुलिस आधुनिकीकरण का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। गौतम चीमा को एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर पंजाब नियुक्त किया गया है।

स्पेशल डीजीपी जितेंद्र कुमार जैन को रेलवे पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पटियाला स्थित पीएसपीसीएल के स्पेशल डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। वहीं, अनीता पुनी को चंडीगढ़ में स्पेशल डीजीपी एचआरडी एवं वेलफेयर के साथ पंजाब मानवाधिकार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X