शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:पीयूष का अंडर-19 के लिए उत्तराखंड की टीम में चयन – Piyush Selected For The Uttarakhand Under-19 Team

November 9, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग

Updated Mon, 09 Nov 2026 07:46 PM IST

Piyush selected for the Uttarakhand Under-19 team

फोटो

रुद्रप्रयाग। खेड़ाखाल क्षेत्र के ग्राम नवासु निवासी पीयूष रौथाण का चयन अंडर-19 एसजीएफआई राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। पीयूष, सुनील सिंह रौथाण के पुत्र हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 11 से 17 नवंबर तक मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित होगी। पीयूष के चयन पर राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल में खुशी का माहौल है। विद्यालय के खेल शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर के मार्गदर्शन में पीयूष ने नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा को निखारा। विद्यालय से हाल ही में छह अन्य विद्यार्थी भी रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X