शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:मंडियों में धान की आवक 173 लाख मीट्रिक टन के पार – Paddy Arrivals In Mandis Cross 173 Lakh Metric Tonnes

November 11, 2026


अब तक 128 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने मंगलवार को बताया कि राज्य की मंडियों में धान की कुल आवक 173 लाख मीट्रिक टन से अधिक है। कुल खरीद भी 169 लाख मीट्रिक टन से अधिक दर्ज की गई है।

धान के उठान का कार्य भी तेजी से जारी है। अब तक 128.22 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठान किया जा चुका है। इससे मंडियों की समय पर सफाई सुनिश्चित हो रही है। खरीदे गए धान का सुचारु परिवहन भी हो रहा है। मंत्री ने बताया कि 3.82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में सीधे राशि जमा हुई है। यह राशि 37,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X