शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पंचकूला

Panchkula News:रात के अंधेरे में पहाड़ की अवैध खुदाई करते जेसीबी को पकड़ा, टिप्पर चालक फरार – Jcb Machine Caught Illegally Excavating A Mountain In The Darkness Of Night; Dumper Truck Driver Flees

November 1, 2026


भूड़ी गांव के पास वन विभाग कर्मचारियों ने जेसीबी चालक को भी पीछा कर दबोचा

खनन विभाग और पुलिस को सौंपी मशीन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरनी। नीमवाला नदी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के बाद वन विभाग भी सतर्क हो गया है। बीती देर रात विभाग की टीम ने भूडी गांव के पास पहाड़ की अवैध खुदाई करते हुए एक जेसीबी मशीन को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान टिप्पर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि जेसीबी चालक ने भी भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे खरक गांव के पास दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग के कर्मचारी रात के समय अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें भूडी गांव के नजदीक पहाड़ में अवैध खुदाई होती दिखाई दी। टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। देर रात शुरू हुई कार्रवाई शनिवार दिन तक जारी रही।

वन विभाग ने विभागीय कार्रवाई पूरी करने के बाद जब्त जेसीबी मशीन पुलिस के हवाले कर दी। साथ ही खनन विभाग के अधिकारियों को भी मामले की जानकारी देकर नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया।

मोरनी के वन रेंज अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि नियमित गश्त के दौरान अवैध खुदाई का मामला सामने आया था। टीम ने मौके पर जेसीबी पकड़कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दी।

मोरनी के वन रेंज अधिकारी सुशील कुमार शर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि वन विभाग की टीम रात के समय नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान भूडी गांव के पास पहाड़ की अवैध खुदाई का मामला सामने आया टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए जेसीबी को पकड़ लिया और संबंधित विभागों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई के लिए मशीन पुलिस के हवाले कर दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X