शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पौड़ी

Pauri News:थराली अस्पताल में घुसा कुत्ता, व्यवस्था पर लोगों ने उठाए सवाल – Dog Enters Tharali Hospital, People Raise Questions On The Systemdog Enters Tharali Hospital, People Raise Questions On The System

November 7, 2026


थराली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुरुष स्टाफ कक्ष में रात के समय एक कुत्ते के आराम फरमाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती।

वायरल वीडियो में कुत्ता स्टाफ कक्ष में आराम करता दिख रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता ललिता प्रसाद, राम सिंह, पृथ्वी सिंह, गोपाल पंत और रमेश पंत ने इस पर चिंता जताई है। सवाल उठ रहे हैं कि अस्पताल के स्टाफ कक्ष में कुत्ता कैसे पहुंचा। अस्पताल की साफ-सफाई, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी किसकी है।

लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेने और जवाब देने की अपेक्षा की है। वहीं चिकित्सधीक्षक डॉ. आशीष नौटियाल ने कहा कि शुक्रवार रात्रि को एक मरीज आ गया। ऐसे में स्टाफ मरीज को प्राथमिक उपचार देने में लग गया। संभवत मरीज के साथ ही कुत्ता आया हो। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X