Pauri News:वार्ड चार के नाम रहा उद्घाटन मैच – The Inaugural Match Was Won By Ward 4
पौड़ी। पालिका की ओर से आयोजित होने वाले शरदोत्सव के तहत विभिन्न वार्डों की फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच वार्ड चार और दो के बीच खेला गया जिसमें शुरू से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए वार्ड चार ने वार्ड दो को 4-0 से पराजित कर एकतरफ जीत दर्ज की। रविवार को वार्ड एक, दो, तीन व छह के बीच मैच खेले जाएंगे। कंडोलिया मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक कुकशाल, ईओ संजय कुमार, सोबन सिंह नेगी आदि शामिल रहे। संवाद
