शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पौड़ी

Pauri News:श्रृंगि ऋषि आश्रम पहुंचे मंत्री, भव्य मंदिर निर्माण का आश्वासन – Minister Visits Shringi Rishi Ashram, Assures Construction Of Grand Temple

November 11, 2026


पौड़ी। भैया दूज पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने थलीसैंण ब्लॉक के ढाईज्यूली पट्टी के दूधातोली रेंज स्थित पौराणिक श्रृंगि ऋषि आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। आश्रम तक पहुंचने के लिए उन्होंने करीब 12 किमी की पैदल यात्रा की। मंत्री ने आगामी दो सालों में भव्य मंदिर, धर्मशाला और श्रृंगि ऋषि की विशाल प्रतिमा स्थापित किए जाने का आश्वासन दिया।

आश्रम में मंत्री डॉ. रावत ने विधिवत पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना की। आश्रम में भैया दूज पर भंडारे का आयोजन हुआ, जहां मंत्री ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। मंत्री ने कहा कि दूधातोली की पर्वत शृंखला में स्थित श्रृंगि ऋषि आश्रम धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष विजय रौथाण, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी, वीरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान उत्तम सिंह, नवीन गुसाईं, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज रावत आदि मौजूद रहे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X