Pilibhit News:दिवाली से पहले जिला अस्पताल का बर्न वार्ड अव्यवस्थाओं से झुलसा – Before Diwali, The Burn Ward Of The District Hospital Was Scorched By Mismanagement

बर्न वार्ड के बाहर पड़ा खराब बेड। संवाद
November 4, 2026

बर्न वार्ड के बाहर पड़ा खराब बेड। संवाद
पीलीभीत। दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान आग की चपेट में आकर झुलसने वाले लोगों को बेहतर उपचार और राहत देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष तैयारियों के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल का बर्न वार्ड खुद ही अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। वार्ड में मरीजों के लिए कुल आठ बेड उपलब्ध हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव मरीजों की परेशानी बढ़ा रहा है। ऐसे में दिवाली पर आतिशबाजी से झुलसकर आने वाले मरीजों को उपचार के साथ ही अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ सकता है।
जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में कुल चार कमरे हैं। बुधवार को इनमें से दो कमरों के चार बेड पर मरीज भर्ती मिले। इनमें भी दो बेड पर तीमारदारों का कब्जा था। वार्ड के चार कमरों में से केवल एक में ही एसी लगा हुआ है, जबकि बाकी तीन कमरों में कूलर तक की व्यवस्था नहीं है। मरीजों के बेड पर न तो चादरें थीं और न ही मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा वार्ड के शौचालय में भी गंदगी देखने को मिली।
वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल और उपचार के लिए अलग से नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था भी नहीं है। फिलहाल सर्जरी वार्ड की नर्सें ही बर्न वार्ड के मरीजों को सेवाएं दे रही हैं। गर्मी और मच्छरों के बीच मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान झुलसने के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका रहती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से बर्न वार्ड में बेड बढ़ाने, सर्जन और त्वचा रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता सुनिश्चित करने, मरीजों को राहत देने के लिए एसी और कूलर लगवाने के साथ ही मच्छरदानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद जिला अस्पताल के बर्न वार्ड की मौजूदा स्थिति तैयारियों पर सवाल खड़े कर रही है।
इस संबंध में जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि बर्न वार्ड में मरीजों के लिए सुविधाएं और बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही वार्ड के लिए अलग से ड्यूटी रोस्टर भी तैयार किया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सके।
November 13, 2026
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद पीलीभीत। छठ पर घर पहुंचने के लिए यात्रियों को बसों और ट्रेनों में जगह पाने के लिए जूझना पड़ेगा। त्योहार के चलते ट्रेनों और बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लखीमपुर से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से […]
November 13, 2026
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में दो किशोरों पर बच्चों को बहलाकर उनके घरों से जेवर और नकदी मंगवाने का आरोप लगा है। दोनों ने कथित तौर पर नौ साल के एक बच्चे को अपने जाल में फंसाकर उसके घर से सोने की चेन और रुपये हासिल किए। पड़ोस में रहने वाले 12 वर्षीय एक अन्य […]
November 13, 2026
पूरनपुर (पीलीभीत)। श्रीलंका से तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर भारत आई युवती ने पूरनपुर के गांव शेरपुरकलां में न केवल अपना घर बसाया, बल्कि पूरे सरकारी तंत्र की आंखों में धूल झोंककर भारतीय नागरिक भी बन बैठी। जॉर्डन में शुरू हुई एक प्रेम कहानी सात साल तक गांव की गलियों में सामान्य परिवार की […]
