रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pithoragarh News:धौलीगंगा में पानी दौड़ा… कार फंसी, आफत में पड़ गईं 11 जान – Water Surged Through The Dhauliganga… A Car Got Trapped, Putting 11 Lives In Peril
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:धौलीगंगा में पानी दौड़ा… कार फंसी, आफत में पड़ गईं 11 जान – Water Surged Through The Dhauliganga… A Car Got Trapped, Putting 11 Lives In Peril

November 29, 2026


Water surged through the Dhauliganga... a car got trapped, putting 11 lives in peril.

धारचूला के सीपू से लौटते समय धौलीगंगा में फंसे ग्रामीण रेस्क्यू करने के बाद आईटीबीपी की टीम के

धारचूला (पिथौरागढ़)। सीपू गांव से लौट रहे ग्रामीणों की कार जलस्तर बढ़ने से धौलीगंगा के बीचोबीच फंस गई। ऐसे में कार में सवार चालक, दो वनकर्मी, आठ ग्रामीण सहित 11 लोगों की जान आफत में पड़ गई। नदी का जलस्तर बढ़ता रहा और सभी ने बमुश्किल कार से निकलकर बोल्डर पर खड़े रहकर अपनी जान बचाई। दो घंटे बाद आईटीबीपी के जवानों ने सभी का रेस्क्यू कर उन्हें और उनकी कार को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला।

कुछ दिन पूर्व भालू ने सीपू गांव में घरों में तोड़फोड़ कर दी थी। ऐसे में ग्रामीणों के साथ वन बीट अधिकारी विक्रम विक्रम धामी, वन आरक्षी तरुण सीपाल नुकसान का जायजा लेने गांव पहुंचे। बीते मंगलवार को सभी एक कार से लौट रहे थे। धौलीगंगा नदी पार करते समय अचानक जलस्तर बढ़ने से कार बीच मझधार में फंस गई। जब कार नदी के तेज प्रवाह से हिचखोले खाने लगी तो सभी लोग किसी तरह उससे उतरकर नदी के बीच में पड़े बोल्डर पर चढ़े और अपनी जान बचाई।

ग्राम प्रधान सरोजनी सीपाल ने इसकी सूचना आईटीबीपी को दी। डेढ़ घंटे बाद कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश पर ढाकर पोस्ट के इंचार्ज मनमोहन सिंह के नेतृत्व में आईटीबीपी के जवान अंधेरे के बीच मौके पर पहुंचे और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी यात्रियों को रेस्क्यू किया।

आईटीबीपी ने अपने वाहन से जंजीर की मदद से खींचकर कार को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। तब जाकर ग्रामीण और वन कर्मी सुरक्षित धारचूला पहुंच सके। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने आईटीबीपी का आभार जताया। बता दें कि, दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमायली क्षेत्रों में धूप निकलने के बाद बर्फ पिघलने से नदी और प्राकृतिक स्रोतों का जलस्तर दोपहर बाद अचानक बढ़ जाता है। ऐसे में धौलीगंगा को पार करना जोखिम भरा साबित हो सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X