रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:पिथौरागढ़ में पुलिस कर्मियों को पीटा, एक गिरफ्तार तो दूसरा भागा – Police Personnel Assaulted In Pithoragarh; One Arrested, Another Fled

November 21, 2026


पिथौरागढ़। टनकपुर तिराहे के पास संचालित एक ढाबे में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के साथ मारपीट और अभद्रता की गंभीर घटना सामने आई है।

एसआई ललित डंगवाल के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब तलाशी ली तो खनपर निवासी संचालक कृष्णानंद अवैध शराब बेचते पाया गया और मौके से 29 पव्वे बरामद हुए। इस कार्रवाई से आक्रोशित संचालक और उसके साथी ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने संचालक को दबोच लिया गया जबकि उसका सहयोगी भाग निकला। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के अनुसार दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और भागे गए अभियुक्त की तलाश जारी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X