शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पुंछ

Poonch News:पुंछ में एनएचएम कर्मी दसवें दिन भी हड़ताल पर रहे – Jammu Kashmir News

November 6, 2026


पुंछ। पुंछ में शुक्रवार को एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दसवें दिन भी काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान धरना स्थल पर अलग ही नजारा देखने को मिला। एनएचएम कर्मचारी हम होंगे कामयाब एक दिन…गीत गाते हुए एक दूसरे का मनोबल बढ़ाते नजर आए। हालांकि गीत गाने के साथ ही प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी करते रहे। एनएचएम कर्मचारी राहुल शर्मा, रोहित कुमार, डॉ नसरीन, प्रतिमां खजूरिया, डॉ अमित कौर आदि का कहना है कि दस दिनों से हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं परन्तु हमारे हौसले आज भी बुलंद हैं। हमें एक महीना भी ऐसे ही बैठना पड़ा तो हम पीछे नहीं हटेंगे। यही दिखाने के लिए हम आज यहां गीत भी गा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सकीना इत्तू, मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के जो बयान आ रहे हैं उससे हमें उम्मीद है कि जल्दी हमारी मांगों को पूरा किया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X