शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रतापगढ़

Pratapgarh News:बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत – Motorcyclist Dies After Crashing Into An Electricity Pole

November 12, 2026


नगर कोतवाली व कंधई थाने की सीमा से सटे बेनीपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। प्रयागराज के सोराव मालपुर निवासी विजय कुमार (23) कंधई के फेनहा गांव में अपनी मौसी का घर बनवा रहा था। मंगलवार रात किसी काम से वह चिलबिला गया था। मौसी के घर लौटते समय बेनीपुर गांव में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता कमलेश मुंबई में रहकर टैक्सी चलाता है।

साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित, दो घायल

साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक और पीछे बैठी महिला घायल हो गई। कंधई के रखहा बाजार निवासी फिरोज अहमद (26) मंगलवार देर शाम प्रतापगढ़ से घर लौट रहा था। तिवारीपुर गांव के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान फिरोज और उसकी मौसी घायल हो गई। वह रिश्तेदार को लेकर सुल्तानपुर के रामगंज से लौटा था।

बाइक और साइकिल में टक्कर, चार घायल

क्षेत्र के सोनपुरा-ढकवा मोड़ के पास बुधवार दोपहर बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी चांदा पहुंचाया। सड़क हादसे में बाइक सवार काजगांव कुंडवा निवासी सुरेश, जौनपुर के बक्सा निवासी सत्या, सुल्तानपुर के कोइरीपुर की खुशबू के साथ साइकिल सवार दरियवा निवासी अशोक मौर्य घायल हो गए। सीएचसी अधीक्षक आरसी यादव ने बताया कि घायल अशोक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X