मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रयागराज

Prayagraj News:नए यमुना पुल से छलांग लगाकर युवक ने दी जान, साढ़े सात घंटे बाद मिला शव – Young Man Dies By Jumping From The New Yamuna Bridge; Body Recovered Seven And A Half Hours Later

November 17, 2026


नए यमुना पुल से सोमवार सुबह करीब दस बजे घूरपुर थाना क्षेत्र के छोटी कांटी गांव के विकास यादव (18) ने नैनी से शहर जाने वाले साइड से यमुना नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस नैनी थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसका शव शाम करीब साढ़े पांच बजे बरामद किया। उसके पास से मिले आधार कार्ड व मोबाइल की मदद से पुलिस ने शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बृजेश कुमार का पुत्र विकास इंटरमीडिएट का छात्र था। वह दो भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। नैनी थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि ऐसी आशंका जताई जा रही है कि घर में किसी बात पर विवाद के कारण युवक ने ऐसा कदम उठाया।

बिलखता रहा भाई, टकटकी लगाए नदी की ओर देखते रह गए लोग

बृजेश यादव के नदी में छलांग लगाता देख सभी राहगीर हैरत में पड़ गए। अंधेरा होने पर नैनी पुल के नीचे लोग अपने मोबाइल की टॉर्च जलाए खड़े रहे। सहायक पुलिस आयुक्त कुंजलता ने बताया कि गोताखोरों ने करीब साढ़े सात घंटे बाद उसे खोजकर नाव के जरिये नदी के किनारे पहुंचाया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X