शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
प्रयागराज

Prayagraj News:नैनी में फाइनेंसकर्मी का अपहरण कर लूटे डेढ़ लाख रुपये – Finance Employee Kidnapped And Robbed Of 1.5 Lakh Rupees In Naini

November 3, 2026


नैनी के औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी मैन को बाइक सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सोमवार को कंपनी संचालक कुंवर बहादुर सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुंवर बहादुर सिंह तुंगनाथ फाइनेंस कंपनी का संचालन करते हैं। उनकी कंपनी के रिकवरी मैन अंकित सिंह और अभय विश्वकर्मा बीते रविवार रात करीब डेढ़ लाख रुपये की वसूली कर लौट रहे थे। शांतिपुरम कॉलोनी के समीप दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें अगवा कर लिया। रास्ते में गाड़ी पंचर होने पर अभय विश्वकर्मा भागने में सफल रहा। उसने घटना की जानकारी कंपनी संचालक को दी। अंकित सिंह रुपये से भरे बैग के साथ अपहरणकर्ताओं के चंगुल में ही रह गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X