जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन कार्यालय कचहरी में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करूणाशंकर मिश्र और संचालन महामंत्री कौशलश त्रिपाठी ने किया। जिला जज के मनमानी पूर्ण रवैये से नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला किया। मंगलवार को ही अधिवक्ताओं ने कोर्ट के गेट पर ताला जड़कर नाराजगी प्रकट की थी। दूसरे दिन बुधवार को भी अधिवक्ताओं का विरोध जारी रहा। कई अदालतों का स्थान बदलने के बाद दीवानी कोर्ट से ग्रामीण आउटलाइन कोर्ट की पत्रावलियों को गोपनीय तरीके से सुनवाई का स्थान बदलने से भी गहरी नाराजगी अधिवक्ताओं में व्याप्त है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि न्यायिक अधिकारियों ने मनमानी तरीके से ऐसा निर्णय किया है कि अधिवक्ता के साथ वादकारियों को परेशानी हो रही है। इस मौके पर जिला बार के अध्यक्ष चंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री योगेश सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, मंत्री आशीष पांडेय, शांति भूषण त्रिपाठी, आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।