शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बठिंडा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या:दो दिन पहले घर के लिए भेजे थे पैसे, अब परिवार में पसरा मातम – Man From Bathinda Dies By Suicide In Canada Family In Deep Mourning
लुधियाना

बठिंडा के युवक ने कनाडा में की आत्महत्या:दो दिन पहले घर के लिए भेजे थे पैसे, अब परिवार में पसरा मातम – Man From Bathinda Dies By Suicide In Canada Family In Deep Mourning

November 20, 2026


Man from Bathinda dies by suicide in Canada family in deep mourning

बठिंडा के युवक ने दी जान
ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत स्थित प्रिंस जॉर्ज शहर में रहने वाले बठिंडा के 23 वर्षीय युवक सुखमनदीप सिंह ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। 

सुखमनदीप बठिंडा जिले के गांव बुर्ज गिल का रहने वाला था। माता-पिता ने करीब साढ़े तीन साल पहले अपनी 8 कनाल पुश्तैनी जमीन गिरवी रखकर उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए कनाडा भेजा था।

सुसाइड करने से महज दो दिन पहले ही सुखमनदीप ने फोन पर अपने माता-पिता से बात की थी और गांव में बन रहे नए मकान के निर्माण कार्य के लिए पैसे भी भेजे थे। अब बेटे की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X