शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
PUC टेस्ट में फेल हो गई कार या बाइक? तुरंत करें ये 5 काम, आसानी से मिलेगा सर्टिफिकेट
ऑटो

PUC टेस्ट में फेल हो गई कार या बाइक? तुरंत करें ये 5 काम, आसानी से मिलेगा सर्टिफिकेट

November 20, 2026


Last Updated:

गाड़ी चलाते समय PUC सर्टिफिकेट रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसका वैलिड होना. लेकिन क्या हो अगर आपकी कार या बाइक प्रदूषण जांच यानी PUC टेस्ट में फेल हो जाए? ऐसी स्थिति में आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है. हालांकि, कुछ आसान तरीकों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है. जानिए PUC टेस्ट फेल होने पर आपको तुरंत कौन से 5 जरूरी काम करने चाहिए.

ख़बरें फटाफट

PUC टेस्ट में फेल हो गई कार या बाइक? तुरंत करें ये 5 काम, मिल जाएगा सर्टिफिकेटZoom

PCU टेस्ट फेल हो जाने पर क्या करें?

गाड़ी चलाते समय वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) सर्टिफिकेट साथ रखना हर वाहन मालिक के लिए कानूनी रूप से अनिवार्य है. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत, बिना वैलिड PUC Certificate के वाहन चलाने पर भारी जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस का निलंबन या वाहन जब्त होने जैसी सख्त कार्रवाई हो सकती है. कई बार रेगुलर सर्विसिंग न कराने, पुराने इंजन या फ्यूल में मिलावट के कारण वाहन पीयूसी टेस्ट में फेल हो जाता है.

ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि ये आपके वाहन की सेहत सुधारने का एक संकेत है. पीयूसी टेस्ट में फेल होने का सीधा मतलब है कि आपका वाहन तय स्टैंडर्ड से अधिक हानिकारक गैसें जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोकार्बन एमीशन कर रहा है. आइए जानते हैं कि पीयूसी टेस्ट में फेल होने के बाद आपको किन जरूरी कदमों को उठाना चाहिए ताकि आपका वाहन दोबारा टेस्ट पास कर सके.

1. टेस्ट रिपोर्ट को ध्यान से समझें

पीयूसी सेंटर से मिली फेल रिपोर्ट को बारीकी से देखें. इस रिपोर्ट में ये साफ लिखा होता है कि किस गैस लेवल (जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड या हाइड्रोकार्बन) तय सीमा से ज्यादा है. इस जानकारी को अपने मैकेनिक के साथ साझा करें, ताकि वे समस्या की सटीक जड़ तक पहुंच सके.

2. तुरंत सर्विसिंग कराएं

अगर वाहन की सर्विसिंग लंबे समय से नहीं हुई है, तो सबसे पहले किसी अच्छे सर्विस सेंटर पर जाएं. इंजन ऑयल और ऑयल फिल्टर को बदलवाएं. पुराना या गाढ़ा इंजन ऑयल सही तरीके से नहीं जलता, जिससे धुआं और प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता है.

3. एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग की जांच करें

गंदा एयर फिल्टर इंजन तक पर्याप्त हवा नहीं पहुंचने देता, जिससे फ्यूल पूरी तरह नहीं जल पाता और काला धुआं निकलता है.एयर फिल्टर को साफ करवाएं या बदल दें. साथ ही, पेट्रोल वाहनों में स्पार्क प्लग की जांच कराएं, क्योंकि खराब स्पार्क प्लग अधजले ईंधन को बाहर फेंकता है.

4. फ्यूल इंजेक्टर और एग्जॉस्ट सिस्टम साफ कराएं

डीजल या पेट्रोल इंजेक्टर में कार्बन जमा होने से फ्यूल स्प्रे सही नहीं होता. मैकेनिक से फ्यूल इंजेक्टर और थ्रॉटल बॉडी की सफाई कराएं. इसके अलावा, कैटेलिटिक कन्वर्टर और साइलेंसर में किसी तरह की लीकेज या ब्लॉकेज की जांच भी जरूर करवाएं.

5. अच्छी क्वालिटी का फ्यूल भरवाएं और दोबारा टेस्ट दें

मिलावटी फ्यूल से भी पीयूसी टेस्ट फेल हो सकता है. किसी विश्वसनीय पेट्रोल पंप से अच्छी क्वालिटी का ईंधन भरवाएं. सभी जरूरी सुधार कराने के बाद वाहन को कुछ किलोमीटर चलाएं ताकि इंजन गर्म हो जाए और फिर दोबारा पीयूसी टेस्ट के लिए जाएं.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X