शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत – Unidentified Vehicle Runs Over Youth; He Dies

November 1, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Mon, 02 Nov 2026 12:51 AM IST

Unidentified vehicle runs over youth; he dies

बछरावां। बछरावां-लालगंज मार्ग पर शनिवार रात करीब नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। बछरावां कोतवाली क्षेत्र के प्रसाद खेड़ा मजरे बन्नावां निवासी सुधीर कुमार (32) पुत्र मिट्ठू लाल घर से कुछ कदम दूर सड़क पर टहल रहे थे। तभी लालगंज से बछरावां की ओर जा रहे वाहन ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह खेती करते थे। पत्नी और दो बेटियों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर वाहन और चालक का पता लगाया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X