Raebareli News:अमेठी सांसद ने आठ इंटरलाॅकिंग सड़कों का लोकार्पण किया – The Amethi Mp Inaugurated Eight Interlocking Roads
नसीराबाद। अमेठी सांसद केएल शर्मा ने बुधवार को आठ इंटरलाकिंग सड़कों का लोकार्पण किया। ये सड़कें सलोन, डीह और छतोह ब्लॉक के आठ गांवों में 52.50 लाख रुपये की लागत से बनी हैं। लोकार्पण कार्यक्रम नसीराबाद में राजीव गांधी प्रतिमा के पास आयोजित हुआ। सांसद और अमेठी जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर पालिका परिषद रायबरेली के पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर, टीएन तिवारी, अनुराग द्विवेदी, कामतानाथ सिंह और राजबहादुर पासी सहित कई कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। सांसद ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से करीब 20 हजार लोगों का आवागमन आसान होगा। उन्होंने भाजपा पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया।
