शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रायबरेली

Raebareli News:बिना नीलामी बेची जा रही शारदा नहर की सिल्ट – Silt From The Sharda Canal Is Being Sold Without An Auction

November 3, 2026


रायबरेली। शारदा सहायक नहर की सफाई के दौरान निकाली गई सिल्ट चोरी छिपे बेचे जाने का आरोप है। बिना नीलामी अब तक सैकड़ों डंपर सिल्ट गायब हो चुकी है। इससे नहर की जर्जर पटरी की मरम्मत और मेड़बंदी का काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने विभागीय अभियंताओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।

नहर की झाड़ियों और सिल्ट की सफाई करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कराई जा रही है। पहले चरण में 20 किलोमीटर तक सफाई हो रही है। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक, निकाली गई सिल्ट से पटरी की भराई और मेड़बंदी की जानी है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। शेष सिल्ट की नीलामी होनी है, लेकिन आरोप है कि इससे पहले ही सैकड़ों डंपर सिल्ट गायब हो गई।

ग्रामीण रामकुमार, शिवलोचन, मदन तिवारी और विवेक सिंह ने बताया कि बेहटा, कराइन, रघुनाथपुर कटैली और भटपुरवा के आसपास निकाली गई सिल्ट गायब है। कई जगह पटरी जर्जर है, जिसकी मरम्मत नहीं हुई। सिंचाई खंड रायबरेली के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि सिल्ट चोरी की जानकारी नहीं है। जांच कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X