Raebareli News:महाविद्यालय में पांच को लगेगा रोजगार मेला – A Job Fair Will Be Held At The College On The 5th
लालगंज। बैसवारा महाविद्यालय में पांच नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन कार्यालय और बैसवारा महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में 20 प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। प्राचार्य प्रो. पुष्पा बरनवाल और जिला सेवायोजन अधिकारी डॉ. दिनकर कुमार ने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक और परास्नातक अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं।
