शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
राजौरी

Rajouri News:रिंग रोड पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत – Motorcyclist Killed After Being Hit By A Vehicle On Ring Road

November 8, 2026


मीरां साहिब। गांव मंगू चक के पास रिंग रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक की जान चली गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय बंटी कुमार पुत्र राम पाल निवासी गांव चक सरदार देसा सिंह के रूप में की गई।

बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर बंटी कुमार घायल अवस्था में देखे जाने पर राहगीरों ने मीरां साहिब पुलिस को जानकारी देने पर उसे जम्मू मेडिकल कालेज में ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राहगीरों ने जानकारी देते कहा कि बंटी कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई होने पर काफी खून बह गया था। मौके पर से अज्ञात वाहन चालक भाग निकाला। परिजनों की ओर से पुलिस को रिंग रोड पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने पर इसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की ताकि वाहन के बारे जानकारी मिल सके। बताया जा रहा है कि सात माह पहले ही बंटी कुमार की शादी हुई थी। पुलिस मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X