शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajsamand News:अधिक मास में श्रीनाथजी मंदिर में माखन चोरी लीला मनोरथ, दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु – Rajsamand News: Thousands Gather At Shrinathji Temple For Special Makhan Chori Leela During Adhik Maas
राजसमंद

November 5, 2026

Rajsamand News: Thousands Gather at Shrinathji Temple for Special Makhan Chori Leela During Adhik Maas

अधिक मास में श्रीनाथजी का माखन चोरी लीला मनोरथ

विस्तार

जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में अधिक मास के विशेष अवसर पर गुरुवार को राजभोग दर्शन के दौरान आलौकिक माखन चोरी लीला मनोरथ का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीनाथजी और लाडले लाल प्रभु के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर देश-विदेश से पहुंचे हजारों वैष्णव भावविभोर हो उठे।

तिलकायत महाराज की आज्ञा और विशाल बावा की प्रेरणा से आयोजित इस मनोरथ में ब्रज की बाल लीलाओं को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया। राजभोग दर्शन में प्रभु श्रीनाथजी और श्री नवनीतप्रियाजी के समक्ष माखन चोरी लीला की विशेष झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को वृंदावन की स्मृतियों से जोड़ दिया।

संध्या आरती दर्शन में श्रीजी प्रभु के प्रतिनिधि स्वरूप श्री मदनमोहन लाल एवं श्री लाडले लाल प्रभु रंगमहल मनोरथ में विराजित हुए। रंगमहल की भव्य सजावट, दिव्य शृंगार और आकर्षक पिछवाई श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: तांत्रिक के इशारे पर चल रही थी चोरी की जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार, जांच अधिकारी बदला

ऊष्णकाल को ध्यान में रखते हुए प्रभु को झीनी मलमल की धोती, मोतियों के हल्के आभूषण तथा चांदी की वेणु-वेत्र धारण कराए गए। वहीं माखन चोरी लीला दर्शाती विशेष चित्रकारी वाली पिछवाई ने गर्भगृह को ब्रजमंडल जैसा स्वरूप प्रदान किया।

विभिन्न झांकियों के दौरान कीर्तनकारों ने मधुर पदों का गायन कर पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंदिर मंडल की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन, शीतल जल, छांव और सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

अधिक मास का श्रीनाथजी में रचाई माखन चोरी लीला मनोरथन में उमड़े श्रद्धालु। फोटो अमर उजाला

अधिक मास में श्रीनाथजी का माखन चोरी लीला मनोरथ

अधिक मास का श्रीनाथजी में रचाई माखन चोरी लीला मनोरथन में उमड़े श्रद्धालु। फोटो अमर उजाला

अधिक मास में श्रीनाथजी का माखन चोरी लीला मनोरथ

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X