शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rajsamand News:श्रीनाथजी के दर्शन करने नाथद्वारा पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद – Rajsamand News: Union Tourism Minister Visits Nathdwara, Offers Prayers At Shrinathji Temple
राजसमंद

Rajsamand News:श्रीनाथजी के दर्शन करने नाथद्वारा पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद – Rajsamand News: Union Tourism Minister Visits Nathdwara, Offers Prayers At Shrinathji Temple

November 5, 2026


Rajsamand News: Union Tourism Minister Visits Nathdwara, Offers Prayers at Shrinathji Temple

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार सुबह नाथद्वारा पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में प्रभु श्रीनाथजी की शृंगार झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मंदिर परंपरा के अनुसार मंदिर मंडल की ओर से अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री का उपरना और रजाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।

इस दौरान तिलकायत के निजी सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडे, राजसमंद जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल, डीएसपी शिप्रा राजावत, सीईओ, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी और सेवादार मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Salumber News: उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर मौत बनकर आया मिनी ट्रक, कार सवार तीन लोगों की मौत

दर्शनों के बाद केंद्रीय मंत्री स्थानीय मोती महल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। यहां उन्होंने कुछ देर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और इसके बाद आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X