मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:हादसे की रिपोर्ट दर्ज – Accident Report Filed

November 17, 2026


बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर दो दिन पहले एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार हाफिज आशिक नबी की मौत हो गई थी। उनके भतीजे सिफत नवी ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिफत नवी ने कोतवाली में बताया कि उनके चाचा हाफिज आशिक नबी (45) 14 नवंबर को हल्द्वानी से नगलिया आकिल आ रहे थे। स्कूटी को अलीनगर हल्द्वानी निवासी अमीरुद्दीन चला रहा था। नई मंडी के पास नैनीताल हाईवे पर करीब एक बजे ट्रक चालक ने लापरवाही से स्कूटी में पीछे से टक्कर मारी। इस हादसे में हाफिज आशिक नबी की मौत हो गई और अमीरुद्दीन घायल हो गए। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X