सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:कार हटाने के विवाद में मारपीट का आरोपी गिरफ्तार – Accused Arrested For Assault During Dispute Over Moving A Car

November 16, 2026


भोट। सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का चालान भी कर दिया है।

कुकड़ी खेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे उनके भाई नितिन कुमार ने जुनैद से सड़क पर खड़ी कार हटाने को कहा। आरोप है कि जुनैद ने नाराज होकर नितिन से गाली-गलौज की। विरोध करने पर जुनैद ने महफूज, रिजवान और राशिद को बुलाकर नितिन कुमार, सोमपाल सिंह और कपिल से मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि जुनैद को सोमवार को गांव से गिरफ्तार किया गया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X