Rewari News:उठान के चलते आज नई अनाज मंडी में नहीं होगी बाजरे की खरीद – Due To The Ongoing Lifting Process, There Will Be No Procurement Of Pearl Millet (bajra) At The New Grain Market Today

रेवाड़ी अनाज मंडी में फसल के रखे कट्टे। संवाद
November 5, 2026

रेवाड़ी अनाज मंडी में फसल के रखे कट्टे। संवाद
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी (रेवाड़ी) में वीरवार को बाजरे की खरीद नहीं होगी। मंडी में बाजरे की भारी आवक और उठान कार्य को गति देने के उद्देश्य से मार्केट कमेटी ने 5 नवंबर को अवकाश रखने का निर्णय लिया है। इस दिन मंडी में बाजरे की कृषि उपज की खरीद-फरोख्त नहीं होगी और न ही किसानों को गेटपास जारी किए जाएंगे।
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने मंडी के सभी आढ़तियों और किसानों को इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि मंडी में लगातार बाजरे की आवक हो रही है। इसके चलते मंडी परिसर में उपज की मात्रा बढ़ गई है और उठान कार्य के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराना जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक दिन खरीद कार्य बंद रखने का फैसला किया गया है, ताकि मंडी में जमा बाजरे का उठान कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को केवल उठान का कार्य किया जाएगा। इस दौरान किसानों से बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की कृषि उपज के लिए गेटपास जारी नहीं होंगे। इसलिए किसान बृहस्पतिवार को बाजरा लेकर नई अनाज मंडी रेवाड़ी में न पहुंचें। किसानों और आढ़तियों से अपील की गई है कि वे मंडी के निर्देशों के अनुसार ही अपनी उपज लेकर आएं, ताकि खरीद और उठान व्यवस्था प्रभावित न हो।
रेवाड़ी और कोसली में हुई बाजरे की आवक
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान जिले की मंडियों में बाजरे की अच्छी आवक दर्ज की गई है। रेवाड़ी मंडी में 52,963.17 मीट्रिक टन और कोसली मंडी में 43,892.38 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। दोनों मंडियों को मिलाकर यह आंकड़ा 96,855.55 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। लगातार आवक के कारण मंडियों में उपज के भंडारण और उठान की व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। मंडी में खरीद कार्य बंद रखने का फैसला इसी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए किया गया है। उठान होने से मंडी परिसर में खाली जगह उपलब्ध होगी और आगामी दिनों में किसानों की उपज की आवक तथा खरीद के लिए व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।
November 13, 2026
विद्यार्थियों को दोनों दिवसों के महत्व के बारे में जानकारी देते मनोज वशिष्ठ। स्रोत: स्वयं रेवाड़ी। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व उपयोगिता दिवस एवं विश्व निमोनिया दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साहित्यकार मनोज वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को दोनों दिवसों के महत्व की जानकारी दी। विश्व उपयोगिता दिवस पर उन्होंने कहा […]
November 13, 2026
रेवाड़ी। पूर्वांचल और बिहार के लोगों की आस्था का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार को नहाय-खाय विधान के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय इस पर्व के लिए सेक्टर-1 स्थित सोलहराही सरोवर के अलावा नई अनाज मंडी और कोनसीवास रोड पर कृत्रिम घाट बनाए गए हैं। आयोजन स्थलों पर वीरवार को टेंट लगाकर सजावट किया गया। स्वागत […]
November 13, 2026
धारूहेड़ा। नगर पालिका की ओर से नई एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए जाने के बाद वीरवार को एजेंसी ने गोवंश पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। अभियान के दौरान नगर पालिका क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंशों को पकड़कर गोशाला भेजा गया। इससे लंबे समय से परेशान दुकानदारों और शहरवासियों को राहत मिलने की […]
