शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rewari News:छठ पूजा घाट के लिए जमीन देने के लिए मुख्यमंत्री पत्र भेजने का निर्णय – Decision Taken To Send A Letter To The Chief Minister Regarding The Provision Of Land For A Chhath Puja Ghat
रेवाड़ी

Rewari News:छठ पूजा घाट के लिए जमीन देने के लिए मुख्यमंत्री पत्र भेजने का निर्णय – Decision Taken To Send A Letter To The Chief Minister Regarding The Provision Of Land For A Chhath Puja Ghat

November 2, 2026


Decision taken to send a letter to the Chief Minister regarding the provision of land for a Chhath Puja ghat.

लोक सेवा मंच के पदा​धिकारियों को निमंत्रण देते समिति के लोग। स्रोत: संस्था

रेवाड़ी। छठ पूजा घाट के लिए स्थायी जगह आवंटित कराने की मांग को लेकर लोक सेवा मंच मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को स्मरण पत्र लिखेगा। पूर्वांचल छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने मंच के पदाधिकारियों को 15 और 16 नवंबर को श्रीश्याम वाटिका कोनसीवास रोड पर आयोजित होने वाले छठ पूजा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

राजीव कुमार ने बताया कि पूर्वांचल समाज को छठ पूजा के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण हर साल किराये पर जगह लेकर घाट और अन्य व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं। इससे समाज को आर्थिक खर्च के साथ कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर क्षेत्र में स्थायी छठ पूजा घाट के लिए जमीन आवंटित करने और परिसर निर्माण में सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।

लोक सेवा मंच के प्रधान अशोक प्रधान ने आश्वस्त किया कि समाज की इस मांग को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि छठ पूजा पूर्वांचली समाज का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें स्थानीय नागरिक भी उत्साह से भाग लेते हैं। इस अवसर पर महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. सुरेश कुमार, सुरेश शर्मा, नरेश शर्मा और सतपाल जांगड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X