Rampur Bushahar News:आनी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर निकाली रैली – Awareness Camp In Rampur
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी, हरिपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनसीसी इकाई की ओर से रैली और व्याख्यान का आयोजन किया गया। कैडेट्स ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने युवाओं से पटेल के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दायक राम ठाकुर ने कहा कि देश की मजबूती के लिए एकता और सद्भाव जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
