रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
ऋषिकेश

Rishikesh News:वन सीमा के आबादी क्षेत्र में घूम रहा हाथी, विभाग अलर्ट – Elephant Roaming In A Populated Area Near The Forest Boundary; Department On Alert

November 24, 2026


डोईवाला। लच्छीवाला वन रेंज के अंतर्गत टोंगिया, चांदमारी और सतीवाला के आसपास के आबादी क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही बढ़ रही है। इससे वन विभाग अलर्ट मोड पर है। विभागीय स्तर पर गश्त को बढ़ाया गया है।

वन सीमाओं के आबादी क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है। खेतों में तैयार गन्ने की फसल को हाथियों का दल निशाना बना रहा है। लच्छीवाला क्षेत्र में भी हाथी सक्रिय रहता है। कई बार हाथी की गतिविधियां सीसीटीवी में भी कैद हुई है। किसान रात में खेतों में जाने से परहेज कर रहे हैं।

किसानों का कहना है कि रात में हाथी खेतों में खड़ी फसलों को उजाड़ रहे हैं। समाजसेवी साकिर हुसैन ने बताया कि हाथियों की आमद बढ़ने से सबसे अधिक नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शुगर मिल प्रशासन से भी अनुरोध करते हुए कहा कि क्षतिग्रस्त फसल का मिल शीघ्रता से उठान करें। वन क्षेत्राधिकारी जीएस धमांदा ने बताया कि हाथियों की आमद पर अंकुश लगाने के लिए विभागीय गश्त को बढ़ाया गया है। कहा कि हाथी दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना दें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X