Rohtak News:छोटी दिवाली पर खरीदारी के लिए उमड़े लोग, बाजारों में रही जाम की स्थिति – People Flocked To Markets For Shopping On Chhoti Diwali, Leading To Traffic Congestion
रोहतक। छोटी दिवाली पर शनिवार को देर शाम तक बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके चलते सड़कों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। व्यापारियों की ओर से ग्राहकों के लिए कपड़े-जूते व अन्य वस्तुओं की सेल लगाई गई जहां खरीदारी के लिए लोग उमड़ पड़े।
शहर में किला रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, प्रताप बाजार, बड़ा बाजार, गांधी कैंप बाजार व डी पार्क, माॅडल टाउन आदि बाजारों में ग्राहक उमड़े रहे। इसके अलावा, शॉपिंग मॉल में भी ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। संवाद
