शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Yamuna Nagar News:मांगें का समाधान न होने पर जताया रोष – Expressed Resentment Over The Failure To Address Demands
यमुनानगर

Yamuna Nagar News:मांगें का समाधान न होने पर जताया रोष – Expressed Resentment Over The Failure To Address Demands

November 7, 2026


यमुनानगर। पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्क्स यूनियन की जगाधरी ब्रांच की ओर से कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में शनिवार को चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया गया। मांगों का समाधान न होने पर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।

जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार और जिला सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि ब्रांच की ओर से कार्यकारी अभियंता को कर्मचारियों की मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा गया था। काफी समय बीतने के बाद भी मांगों का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सात नवंबर तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।

दिवाली पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द समस्याओं का समाधान कर कर्मचारियों का वेतन जारी करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की ओर से 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जाएगी। इसमें फायर ब्रिगेड कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

धरने की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान संजीव कुमार ने की। संचालन सह सचिव रामलाल ने किया। इस मौके पर जिला कैशियर सुरेश पाल, ब्रांच यमुनानगर सचिव महेंद्र कुमार, कैशियर यशपाल और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान अशोक वर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने भी विचार रखे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X