शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Rohtak News:त्योहारी व विवाह सीजन में फर्नीचर की दुकानों पर खरीदारी करने लग रहे लोग – People Are Shopping At Furniture Stores During The Festive And
रोहतक

Rohtak News:त्योहारी व विवाह सीजन में फर्नीचर की दुकानों पर खरीदारी करने लग रहे लोग – People Are Shopping At Furniture Stores During The Festive And

November 11, 2026


महेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन के साथ ही अब विवाह समारोहों का दौर भी शुरू हो रहा है। ऐसे में शहर के फर्नीचर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। लोग घरों को नया लुक देने के लिए फर्नीचर की खरीदारी कर रहे हैं। जिन परिवारों में आगामी दिनों में शादी समारोह होने हैं, वे भी विवाह की तैयारियों के तहत फर्नीचर खरीदने में जुटे हैं। बाजार में सोफा, बेड, अलमारी, डाइनिंग टेबल और सेंटर टेबल की सबसे अधिक मांग देखने को मिल रही है। इस बार ग्राहक पारंपरिक फर्नीचर के साथ-साथ मॉडर्न डिजाइन और आकर्षक लुक वाले फर्नीचर को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।

सुभाष अग्रवाल ने बताया कि बाजार में सोफा सेट 10 हजार से 50 हजार रुपये तक बिक रहे हैं, जबकि डबल बेड 9,500 से 35 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्योहारी और विवाह सीजन के चलते फर्नीचर की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। लोग अपने घरों के लिए नए सोफा सेट, बेड और डाइनिंग टेबल खरीद रहे हैं। जिन परिवारों में शादी है, वे भी पहले से खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहक अब केवल मजबूती ही नहीं, बल्कि फर्नीचर के डिजाइन, रंग और फिनिशिंग पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं।

त्योहारों और शादी के सीजन में घर को नया रूप देने का अच्छा अवसर मिलता है। परिवार में शादी होने के कारण हम बेड, अलमारी और सोफा खरीदने के लिए बाजार आए हैं। हमारी कोशिश है कि ऐसा फर्नीचर लिया जाए, जो देखने में आकर्षक होने के साथ लंबे समय तक टिकाऊ भी रहे।

—– प्रवीन कुमार, गांव कुराहवटा

पुराने फर्नीचर को बदलकर घर में नए डिजाइन का सामान रखने की योजना है। बाजार में पहले की तुलना में काफी आधुनिक डिजाइन उपलब्ध हैं, जिससे अपनी पसंद और बजट के अनुसार सामान चुनना आसान हो गया है।

—– प्रदीप सैनी, 11 हट्टा बाजार

फोटो संख्या:57- शहर में स्थित शोरूम से सोफा देखते ग्राहक कुराहवटा निवासी प्रवीण कुमार--संवाद

फोटो संख्या:57- शहर में स्थित शोरूम से सोफा देखते ग्राहक कुराहवटा निवासी प्रवीण कुमार–संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X