Rohtak News:निलौठी के प्रिंस और हिमांशु का जूनियर भारतीय कबड्डी टीम के कैंप में चयन – Prince From Nilauthi And Himanshu Selected For The Junior Indian Kabaddi Team Camp
बहादुरगढ़। गांव निलौठी के दो कबड्डी खिलाड़ियों प्रिंस दहिया और हिमांशु दहिया का जूनियर भारतीय कबड्डी टीम के कैंप के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी बिहार के राजगीर स्टेडियम में चल रहे शिविर में हिस्सा ले रहे हैं।
19 नवंबर तक चलने वाले इस कैंप में शामिल 28 खिलाड़ियों में से जूनियर भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम नेपाल में 21 से 23 नवंबर तक होने वाली फोर नेशन कप कबड्डी चैंपियनशिप-2026 के जूनियर बालक वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
कोच राकेश पिछले 12 वर्षों से गांव में बच्चों को कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में गांव के चार खिलाड़ियों का चयन प्रो कबड्डी लीग के लिए हो चुका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रिंस और हिमांशु कैंप में अच्छा प्रदर्शन कर जूनियर भारतीय टीम में जगह बनाएंगे।
प्रिंस के पिता नरेंद्र पहलवानी करते हैं। प्रिंस बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी हैं, जबकि हिमांशु के पिता और बड़े भाई खेतीबाड़ी करते हैं। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रेडर रह चुके हैं खिलाड़ी
दोनों खिलाड़ियों के कोच राकेश ने बताया कि 19 वर्षीय प्रिंस दहिया पिछले वर्ष खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ रेडर चुने गए थे, जबकि हिमांशु दहिया राइट कवर की भूमिका निभाते हैं। प्रिंस गोवा और हिमांशु हरियाणा की ओर से खेल चुके हैं। दोनों का चयन प्रो कबड्डी लीग के लिए भी हो चुका है।
फोटो-52: हिमांशु दहिया।
फोटो-60: प्रिंस दहिया।

फोटो-52: हिमांशु दहिया।
